Akshara Singh and Akshay Kumar Dance Move: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज में अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं. ऐसे में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में अपनी जान झोंक रही है. इसी बीच एक ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट से एक ऐसी तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक सनसनी मचा दी है. स्टेज पर अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा दिशा पाटनी एक साथ नजर आईं.
ADVERTISEMENT
'घिस घिस' गाने पर अक्षय-अक्षरा की कातिलाना केमिस्ट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह पूरे स्वैग और हाई-एनर्जी के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. दोनों फिल्म के नए और अपकमिंग सुपरहिट ट्रैक ‘घिस घिस’ पर ऐसे जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं कि महफिल में मौजूद हर शख्स झूमने पर मजबूर हो गया.
आपको बता दें कि ‘घिस घिस’ गाना फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ही एक बेहद खास और एनर्जेटिक ट्रैक है जिसे खास तौर पर अक्षय और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है. स्टेज पर दोनों की कमाल की बॉन्डिंग और ऑन-स्टेज ट्यूनिंग को देखकर फैंस लगातार कमेंट्स और लाइक्स की बौछार कर रहे हैं.
भोजपुरी और बॉलीवुड का अनोखा महा-संगम
इस प्रमोशनल इवेंट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें रीजनल सिनेमा और ग्लोबल बॉलीवुड का एक शानदार कोलाज देखने को मिला. अक्षरा सिंह ने जहां अपनी दिलकश अदाओं से समां बांधा. वहीं दिशा पाटनी के ग्लैमरस लुक और अक्षय कुमार की बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग ने इवेंट की रौनक दोगुनी कर दी.
कब रिलीज होगी फिल्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 26 जून 2026 को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. चूंकि यह सुपरहिट 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का अगला और सबसे बड़ा हिस्सा है. इसलिए दर्शकों को थिएटर में हंसी के जबरदस्त और डबल डोज की उम्मीद है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










