लेटेस्ट न्यूज़

नेपाली नौकर, लग्जरी विला और 12 करोड़ की चोरी...हैदराबाद के हाई-प्रोफाइल इलाके में पति-पत्नी और साली ने ये क्या किया?

Hyderabad Luxury Villa Theft: हैदराबाद के गाचीबौली स्थित एक लग्जरी विला में 12 करोड़ रुपये की सोना-चांदी की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुरुआत में मामूली चोरी लगने वाला यह केस बाद में बड़ा हाई-प्रोफाइल घोटाला निकला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hyderabad Luxury Villa Theft: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा और भरोसे की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं. गाचीबौली जैसे रईस इलाके में स्थित एक लग्जरी विला में हुई इस चोरी की शुरुआत भले ही एक मामूली सोने की चेन के गायब होने से हुई थी लेकिन जब इसकी गहराई से तफ्तीश की गई तो 12 करोड़ रुपये के महा-घोटाले का पर्दाफाश हुआ. इस हाई-प्रोफाइल डकैती को अंजाम देने वाले कोई बाहरी अपराधी नहीं बल्कि घर के सबसे वफादार माने जाने वाले घरेलू नौकर ही निकले. वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की छह विशेष टीमों को तीन अलग-अलग राज्यों में जांच शुरू की जिसके बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश से आरोपियों को दबोचा जा सका.