Chandauli News: चंदौली में गौ-तस्करों की खतरनाक हरकत; पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Cow Smuggling News: चंदौली में गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से चार गोवंश बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चेकिंग के दौरान पुलिस को कुचलकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़े गए। पूछताछ में बिहार तक तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

चंदौली में गौ-तस्करों की खतरनाक हरकत; पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में गौ-तस्करों की खतरनाक हरकत; पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार

Newzo

• 03:31 PM • 23 Jun 2026

follow google news

Chandauli News: जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से चार गोवंश बरामद करते हुए दो शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस को कुचलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और घेराबंदी के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस टीम एनएच-2 हाईवे स्थित नौबतपुर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP14 BW 3477) चंदौली की ओर से आती दिखाई दी. पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर वाहन चालक ने गाड़ी की गति बढ़ाकर पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया.

भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी नरईली थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (बिहार) तथा दिनेश यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी आराजी ईसोपुर थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है.

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने केबिन से एक गाय और तीन बैल समेत कुल चार गोवंश, एक चापड़, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 700 रुपये नकद बरामद किए. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंशों को जौनपुर से बिहार ले जा रहे थे, जहां उन्हें गोविंद सिंह नामक व्यक्ति को सौंपना था. इसके बदले उन्हें प्रति खेप सात-सात हजार रुपये मिलते थे. पुलिस चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से उन्होंने वाहन भगाने और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी किशन यादव के खिलाफ चंदौली जनपद के विभिन्न थानों में गौ-तस्करी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस अब इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.