Chandauli News: भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च.

Bharat Bhushan Tiwari Chandauli: न्याय की मांग को लेकर मुगलसराय की सड़कों पर सर्वसमाज का आक्रोश दिखाई दिया. भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी की मांग को बुलंद किया.

 भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च

भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च

Newzo

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 22 Jun 2026, 12:03 PM)

follow google news

Bharat Bhushan Tiwari Chandauli: मुगलसराय में रविवार रात सर्वसमाज के लोगों ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन रात करीब 10 बजे नगर में हुआ, जिसमें शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

यह भी पढ़ें...

वक्ताओं ने बताया कि 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी समाजसेवा और गरीबों की मदद के लिए जाने जाते थे. कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और ऑक्सीजन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया.

सर्वसमाज की ओर से भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सीबीआई जांच की मांग को और तेज किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा, आर्थिक सहायता और उनके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई.

यह भी पढ़ें...रायबरेली में सीमेंट लदे ट्रक में घुसी पिकअप

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया. पांडेय ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग दोहराई.

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाते थे. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. द्विवेदी ने परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग भी की.

निष्पक्ष जांच कराने की मांग

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए, सभी ने एक स्वर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. इस दौरान दुर्गेश पांडेय, कमलेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा, कृष्णानंद पांडेय, विशाल तिवारी, जयदीप तिवारी, कैप्टन विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, सर्वजीत मिश्रा, संजय पांडेय और कुंज बिहारी पांडेय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.