Chandauli News: क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मासूम समेत दो घायल

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:20 PM)

Chandauli Village Clash: चंदौली के व्यासपुर गांव में क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की. घटना में ढाई वर्षीय मासूम समेत दो लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया.

क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मासूम समेत दो घायल

क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मासूम समेत दो घायल

Google CTA

Chandauli Village Clash: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में मंगलवार शाम को क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ था मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना में ढाई वर्षीय मासूम समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है.

यह भी पढ़ें...

व्यासपुर निवासी परवीन बानो पत्नी मोहम्मद निजाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुहैल गांव के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान गेंद को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता का कहना है कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. इसी बीच हुई मारपीट में ढाई वर्षीय अलतमस गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तारा नामक महिला को भी चोटें आईं, परिजनों ने दोनों घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर को सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें...चंदौली पुलिस ने पॉक्सो आरोपी को दबोचा

कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शिव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.