लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में सीमेंट लदे ट्रक में घुसी पिकअप, दोनों वाहन बने आग का गोला

Accident News Raebareli: रायबरेली के बछरांवा में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप सीमेंट लदे ट्रक से टकराकर आग का गोला बन गई. भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. दमकल और पुलिस ने राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि घंटों तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में सीमेंट लदे ट्रक में घुसी पिकअप, दोनों वाहन बने आग का गोला
रायबरेली में सीमेंट लदे ट्रक में घुसी पिकअप, दोनों वाहन बने आग का गोला
social share
google news

Accident News Raebareli: बछरांवा थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार की भोर में उस वक्त कोहराम मच गया, जब मौत बनकर दौड़ रही एक तेज रफ्तार पिकअप सीधे सीमेंट लदे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि जोरदार धमाके के साथ पिकअप पलट गई और पलक झपकते ही दोनों वाहन आग के शोलों में तब्दील हो गए. देखते ही देखते हाईवे का एक हिस्सा 'मंजर-ए-कब्रिस्तान' जैसा नजर आने लगा, जहां दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं और भीतर से आ रही चीखें राहगीरों का कलेजा मुंह को ला रही थीं.