UPTak Baithak Logo

44 डिग्री गर्मी में अभिभावक परेशान, छात्रों के मन में पेपर लीक का डर... वाराणसी में ऐसे हुई NEET री-एग्जाम

ADVERTISEMENT

Varanasi NEET Exam Centre: वाराणसी में NEET UG री-एग्जाम के दौरान 44 डिग्री गर्मी में अभिभावक पानी और छांव जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान दिखे. वहीं छात्रों ने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक सिस्टम की खामियां दूर नहीं होंगी, तब तक कड़ी सुरक्षा भी पूरी तरह कारगर नहीं होगी.

social share
Google CTA

Varanasi NEET Exam Centre: देशभर के 22 लाख छात्रों के साथ-साथ आज वाराणसी के 74 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 हजार छात्रों ने नीट यूजी (NEET UG) की दोबारा परीक्षा दी हैं. वाराणसी के मैदागिन इलाके में स्थित हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए हैं. हालांकि छात्रों के साथ एग्जाम सेंटर पर पहुंचे अभिभावक काफी मशक्कत करते नजर आए. अभिभावक 44 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में छांव और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होते नजर आए हैं. तो वहीं छात्रों ने पेपर लीक को लेकर कहा जब तक पूरा सिस्टम ठीक नहीं होगा, तब तक सुरक्षा के कोई भी इंतजाम पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो सकेंगे.