Chandauli News: भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च.
Bharat Bhushan Tiwari Chandauli: न्याय की मांग को लेकर मुगलसराय की सड़कों पर सर्वसमाज का आक्रोश दिखाई दिया. भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी की मांग को बुलंद किया.
ADVERTISEMENT

भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च
Bharat Bhushan Tiwari Chandauli: मुगलसराय में रविवार रात सर्वसमाज के लोगों ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन रात करीब 10 बजे नगर में हुआ, जिसमें शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.