लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में पलटने वाला है मौसम… इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में 24 जून तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से पूर्वी यूपी के कई जिलों में प्री-मानसून की हल्की बारिश शुरू हो सकती है. हालांकि मध्य और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के लिए अभी करीब एक सप्ताह और इंतजार करना होगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Mansoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को फिलहाल कुछ और दिन इंतजार करना होगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 जून तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरब से लेकर पश्चिम तक गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि 25 जून से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है.