लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अब इस दिन होगी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बताया है कि 24 जून तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. हालांकि, 25 जून से पूर्वी यूपी के गोरखपुर, वाराणसी और गाजीपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ प्री-मानसून दस्तक दे सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी से त्रस्त जनता के लिए मौसम विभाग (IMD) ने राहत और चिंता दोनों वाली एक बड़ी अपडेट जारी की है. अगर आप झमाझम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, तो फिलहाल आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरब से पश्चिम तक हीटवेव (लू) का सितम जारी रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर देते हुए बताया है कि 25 जून से प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है.