NEET री-एग्जाम देने गलत सेंटर पर पहुंची छात्रा... लखनऊ पुलिस ने सही सेंटर पर पहुंचाने के लिए छात्रा के साथ लगाई दौड़, वीडियो वायरल!
ADVERTISEMENT
NEET Re-Exam: लखनऊ में NEET री-एग्जाम परीक्षा के दौरान एक छात्रा गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई. जिसके चलते छात्रा परीक्षा छूट जाने के डर से घबराकर रोने लगी. हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रा की मदद की और उसे समय रहते सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया.
NEET Re-Exam: नीट री-एग्जाम के दौरान आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है. गोमती नगर में परीक्षा देने आई एक छात्रा गलती से दूसरे सेंटर पर पहुंच गई, जिसके बाद परीक्षा छूटने के डर से उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. छात्रा का भविष्य खराब न हो, इसके लिए वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने सड़क पर दौड़ लगा दी और अपनी पर्सनल कार से उसे 5 किलोमीटर दूर सही सेंटर तक सुरक्षित पहुंचा दिया. वर्दी वालों के इस सराहनीय कदम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.