Saharanpur News: 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Saharanpur News: सहारनपुर में सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया है. महिला के साथ गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Saharanpur News: सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड, हाकम शाह में एक 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.