लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News: सहारनपुर में प्रेम-प्रसंग का दुखद अंत हो गया। विवाहिता काजल और युवक अंकुश ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. खेत में मिले शवों से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
प्रेम संबंध के बीच युवक और विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में आज एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है. नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था. करीब एक वर्ष पूर्व काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ की थी. बताया गया है कि शादी के पहले से काजल के अपने रिश्तेदारी में लगने वाले युवक अंकुश से प्रेम संबंध थे. शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था.