लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी के भाषण के बीच कुर्सी फेंक कर चले गये बीजेपी MLC डॉ. बाबूलाल तिवारी...,  पहली पंक्ति में कुर्सी नहीं मिलने पर थे नाराज!

Babulal Tiwari MLC Video:  झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई है. विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दौरान झांसी-प्रयागराज शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी कथित तौर पर सीटिंग व्यवस्था से नाराज हो गए.

ADVERTISEMENT

Babulal Tiwari MLC News
Babulal Tiwari MLC News
social share
google news

CM Yogi Jhansi Speech Video: झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई है. विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दौरान झांसी-प्रयागराज शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी कथित तौर पर सीटिंग व्यवस्था से नाराज हो गए. इस दौरान उन्होंने मंच पर रखी कुर्सी फेंक दी और वहां से चले गए. हालांकि कुछ देर बाद वह वापस लौटे और पीछे की पंक्ति में जाकर बैठ गए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने भी कार्यक्रम में कुर्सी नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई है.