लेटेस्ट न्यूज़

री-NEET परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र 'Abu Dhabi'... अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, NTA ने खोला गड़बड़ी का यह राज

ADVERTISEMENT

NEET admit card issue: NEET परीक्षा से ठीक एक दिन पहले नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र अबू धाबी लिखे होने की गड़बड़ी सामने आई है. इस मामले पर अखिलेश यादव ने NTA को घेरा है, जबकि एजेंसी ने दावा किया कि छात्र ने खुद सेंटर बदला था.

social share
google news

NEET admit card issue: NEET परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर जारी हंगामे के बीच महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्र ने 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा से ठीक एक दिन पहले जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें परीक्षा केंद्र 'अबू धाबी' (Abu Dhabi) लिखा हुआ था. जिससे परिवार के लोग सकते में पड़ गए. हालांकि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एनटीए (NTA) को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लिखा 'अनियमितताओं को दूर करने की गारंटी देने वाला एनटीए अब इस मामले पर क्या स्पष्टीकरण देगा?' हालांकि जब विवाद बढ़ा तो NTA ने सफाई देते हुए दावा किया है कि छात्र ने खुद करेक्शन विंडो के दौरान अपना सेंटर अबू धाबी किया था. हालांकि, बाद में छात्र के भविष्य को देखते हुए एजेंसी ने उसका परीक्षा केंद्र बदलकर वापस नागपुर कर दिया है.