Gonda News: सड़क पर नियम तोड़े तो खैर नहीं, ARTO का एक्शन मोड, 25 वाहन जब्त, 150 चालकों पर चला कानून का डंडा
Gonda News: गोण्डा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है. बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और अन्य यातायात उल्लंघनों पर शिकंजा कसते हुए दर्जनों वाहन जब्त किए गए, जबकि बड़ी संख्या में चालान भी काटे गए.
ADVERTISEMENT

सड़क पर नियम तोड़े तो खैर नहीं, ARTO का एक्शन मोड, 25 वाहन जब्त, 150 चालकों पर चला कानून का डंडा
Gonda News: गोण्डा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया. शासन के निर्देश पर परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की. अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय, सीओ ट्रैफिक और टीआई गोंडा की संयुक्त निगरानी में किया गया.