लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, मंत्री दयाशंकर सिंह समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलिया पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया.

ADVERTISEMENT

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, मंत्री दयाशंकर सिंह समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, मंत्री दयाशंकर सिंह समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
social share
google news

International Yoga Day 2026: उत्तर प्रदेश बलिया जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया.