Amethi News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट परीक्षा, 913 परीक्षार्थी होंगे शामिल
NEET Exam 2026: अमेठी में आज होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. तीन परीक्षा केंद्रों पर 913 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल रोकने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. प्रशासनिक निगरानी भी रहेगी.
ADVERTISEMENT

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट परीक्षा, 913 परीक्षार्थी होंगे शामिल
NEET Exam 2026: जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. तीनों केंद्रों पर 150 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है, जबकि प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.