लेटेस्ट न्यूज़

टिन्नू यादव के पास थी दान-चढ़ावे की जिम्मेदारी, चंपत राय तक पहुंचती थीं अहम जानकारियां... राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा! 

Ayodhya Ram Mandir Investigation News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब जांच के अहम चरण में पहुंच गई है. जांच के दौरान मंदिर ट्रस्ट और संचालन व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Case
Ram Mandir Donation Case (Photo: AI)
social share
google news

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अब जांच के अहम चरण में पहुंच गई है. जांच के दौरान मंदिर ट्रस्ट और संचालन व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि किस अधिकारी या कर्मचारी के पास कौन-सी जिम्मेदारी थी और चढ़ावे व दान से जुड़े मामलों की निगरानी किस स्तर तक होती थी. इसी कड़ी में चंपत राय और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की भूमिकाएं भी जांच के दायरे में हैं.