Ghazipur News: काली माता मंदिर के पास अज्ञात किन्नर का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Ghazipur Crime News: गाजीपुर के दिलदारनगर में काली माता मंदिर के पास अज्ञात किन्नर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पहचान न होने से रहस्य बरकरार है. पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

काली माता मंदिर के पास अज्ञात किन्नर का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले के थाना क्षेत्र के दिलदारनगर गांव स्थित काली माता मंदिर के समीप शनिवार को एक अज्ञात किन्नर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई. सूचना पर पहुंची दिलदारनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.