Saharanpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखी एकता की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं-छात्रों समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
International Yoga Day 2026: सहारनपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग ने सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल पेश की. मुस्लिम महिलाओं और छात्रों सहित हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया. जनप्रतिनिधियों और योग गुरु के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, समरसता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विशेष बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम छात्रों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है. प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग को वैश्विक पहचान दिलाकर भारत की प्राचीन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है. उन्होंने सभी जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं.