लेटेस्ट न्यूज़

'धर्म-विरोधी लोग धार्मिक मामलों में न दें दखल...', राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज!

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर के कथित चंदा और चढ़ावा चोरी मामले में मुख्तार अब्बस नकवी ने विपक्ष को दुष्प्रचार न फैलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार और मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ram Mandir Donation Controversy: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व कंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राम मंदिर कथित चढ़ाव चोरी मामले में विपक्ष खासकर सपा पर हमला बोला है. रामपुर पहुंचे नकवी ने विपक्ष की बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा है कि 'धर्म-विरोधी लोगों' को धार्मिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार और मंदिर प्रशासन इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशीलता से देख रही है. जानकारी के मुताबिक SIT आज राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले की अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है.