'मुझ पर कोई दबाव नहीं है'... वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ घंटों बाद गाजियाबाद में NEET अभ्यर्थी की मौत, घर में पसरा मातम!
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Student Death Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रताप विहार सेक्टर 9 में हुई इस दर्दनाक घटना से पहले जतिन ने अपने मोबाइल फोन में 1 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.
Ghaziabad Student Death Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र में 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रताप विहार सेक्टर 9 में हुई इस दर्दनाक घटना से पहले जतिन ने अपने मोबाइल फोन में 1 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह खुद पर किसी भी तरह का दबाव न होने की बात कह रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इस अनसुलझी आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.