लेटेस्ट न्यूज़

'छात्र चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें...,' री-NEET से पहले धर्मेंद्र प्रधान का गुरु मंत्र!

ADVERTISEMENT

NEET Re-Exam: देश भर में 21 जून को होने वाले री-नीट से ठीक पहले 20 की शाम को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया है.

social share
google news

NEET Re-Exam: देश भर में 21 जून को होने वाले री-नीट से ठीक पहले 20 की शाम को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया है. इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे. वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री ने छात्रों से बिना किसी डर के परीक्षा देने की अपील की है और विपक्षी नेताओं व प्रदर्शनकारियों को छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करने की सख्त हिदायत दी है.