Mathura News: 2005 भर्ती विवाद का अंत, 20 साल बाद मिली नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 21 शिक्षकों की नियुक्ति
Teacher Recruitment News: करीब 20 वर्षों से लंबित शिक्षक भर्ती विवाद का आखिरकार समाधान हो गया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मथुरा में 21 चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए. लंबे कानूनी संघर्ष के बाद मिली इस सफलता से अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है.
ADVERTISEMENT

2005 भर्ती विवाद का अंत; 20 साल बाद मिली नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 21 शिक्षकों की नियुक्ति
Teacher Recruitment News: मथुरा करीब दो दशक से चले आ रहे शिक्षक भर्ती विवाद में आखिरकार चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल गई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने 21 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश जारी होते ही लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई.