UPTak Baithak Logo

BPSC में प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने हासिल की रैंक-1… इससे पहले बिना कोचिंग के यूपी PCS में मिली थी सफलता

BPSC Topper Shraddha Pandey: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई.

ADVERTISEMENT

BPSC Topper Shraddha Pandey
BPSC Topper Shraddha Pandey
social share
Google CTA

BPSC Rank 1 Shraddha Pandey: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. जिले के रानीगंज क्षेत्र के पचरास गांव की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस सफलता के बाद उन्हें SDM पद मिल सकता है. खास बात यह है कि श्रद्धा पहले से ही उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर लखनऊ में तैनात हैं और अब उन्होंने BPSC में टॉप कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.