NEET री-एग्जाम के बीच छात्रों में पेपर लीक का डर बरकरार... प्रयागराज केंद्र पर दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभिभावकों ने की निष्पक्ष परीक्षा की मांग
ADVERTISEMENT
NEET Re-Exam: नीट यूजी री-एग्जाम के बीच प्रयागराज के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली है. छात्रों और अभिभावकों ने पेपर लीक को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से निष्पक्ष परीक्षा कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.
NEET Re-Exam: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विवादों के बीच आज देश भर में नीट की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) आयोजित की गई है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सीएवी (CAV) इंटर कॉलेज में भी परीक्षार्थी पूरे उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे. परीक्षा से पहले छात्रों की चेकिंग की गई, जिसमें कानों से लेकर कपड़ों और डिवाइस तक की बारीकी से जांच हुई है. पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने पहुंचे छात्रों और उनके अभिभावकों ने सरकार से सख्त मांग की है कि इस बार पेपर लीक जैसी कोई घटना न हो, क्योंकि इससे बच्चों की मेहनत बर्बाद हो जाती है और वे डिप्रेशन में चले जाते हैं.