Chandauli Operation Vajrapat: ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व धमकी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:15 PM)

Chandauli News: चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व धमकी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट व धमकी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Google CTA

Chandauli News: गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत धानापुर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन तथा उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बभनियांव निवासी आशुतोष उर्फ इंतजार 20 वर्ष पुत्र कैलाश तथा विजय कुमार 25 वर्ष पुत्र वंशराज को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप है. इनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानापुर में मु.अ.सं. 85/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज है.

धानापुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऑपरेशन वज्रपात के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा.