Chandauli News: मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:10 PM)

Chandauli TB Campaign: मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 6060 लोगों की जांच की. स्क्रीनिंग के दौरान 2616 संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे कराया गया, जिनमें 31 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई. सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है. विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है.

मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव

मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान, 6060 लोगों की जांच में 31 मरीज मिले टीबी पॉजिटिव

Google CTA

Chandauli  News: टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. चक्रवर्ती ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 6060 मरीजों का फुटफॉल दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 2616 ऐसे मरीज चिन्हित किए गए जिनमें टीबी की संभावना दिखाई दी. इन सभी का एक्स-रे कराया गया, जिसके बाद 31 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई सभी मरीजों को आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है.

डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया, इसके तहत 46 चयनित गांवों में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर लोगों को टीबी के लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दो सप्ताह से अधिक समय से लगातार खांसी हो, वजन तेजी से कम हो रहा हो या शाम के समय बार-बार बुखार आता हो, उन्हें तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए समय पर पहचान और उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं.