Chandauli News: हरियाणा में छिपा था पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी, चंदौली पुलिस ने धर दबोचा

Chandauli News: पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को पकड़ने में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा में छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाए जाने के बाद अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

 हरियाणा में छिपा था पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी, चंदौली पुलिस ने धर दबोचा

हरियाणा में छिपा था पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी, चंदौली पुलिस ने धर दबोचा

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:17 PM)

follow google news

Chandauli News: पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सकलडीहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद एवं उनकी टीम ने थाना सकलडीहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 93/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजन उर्फ परदेशी (26 वर्ष) पुत्र सूर्यवंश राम निवासी ग्राम भलेहटा, जनपद चंदौली को ग्राम अलीपुर, थाना भौंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमे में जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर धारा 137(2), 64(2)एम बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार चंदौली लाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. सकलडीहा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं महिला-बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है.