घर में अकेली थी कशिश अंदर आकर सिरफिरे आशिक ने किया कांड, पर बाद में पुलिस ने पलट दी कहानी

Bijnor Crime News: बिजनौर की काशीराम कॉलोनी में सिरफिरे आशिक राहुल ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पहले भी जेल जा चुका था. बिजनौर में 48 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है.

यूपी तक

• 01:45 PM • 22 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े खूनी खेल खेला. काशीराम कॉलोनी में एक युवती की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

जबरन शादी का दबाव और खूनी अंजाम

पूरी घटना बिजनौर की काशीराम कॉलोनी की है. आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा है. बताया जा रहा है कि राहुल पिछले काफी समय से युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था. युवती के परिजनों के अनुसार, आरोपी उसे लगातार परेशान करता था. 19 अप्रैल को जब लड़की घर में अकेली थी, तब राहुल ने मौका देखकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जेल से छूटते ही रची हत्या की साजिश

परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राहुल ने पहले भी लड़की का अपहरण किया था, जिसके बाद वह जेल गया था. जेल से बाहर आते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया. परिजनों का दावा है कि अगर पुलिस पहले ही सख्त कार्रवाई करती, तो शायद आज उनकी बेटी जिंदा होती. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जो खुद भी घायल है और उसका इलाज कराया जा रहा है.

48 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

बिजनौर के लिए यह घटना और भी ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि पिछले 48 घंटों के भीतर किसी लड़की पर हमले की यह दूसरी बड़ी वारदात है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले में बेटियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है. पीड़ित परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है.