'मुझ पर कोई दबाव नहीं है'... वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ घंटों बाद गाजियाबाद में NEET अभ्यर्थी की मौत, घर में पसरा मातम!

Ghaziabad Student Death Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रताप विहार सेक्टर 9 में हुई इस दर्दनाक घटना से पहले जतिन ने अपने मोबाइल फोन में 1 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.

यूपी तक

• 12:54 PM • 21 Jun 2026

follow google news

Ghaziabad Student Death Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र में 21 जून को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रताप विहार सेक्टर 9 में हुई इस दर्दनाक घटना से पहले जतिन ने अपने मोबाइल फोन में 1 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह खुद पर किसी भी तरह का दबाव न होने की बात कह रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इस अनसुलझी आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

मोबाइल में मिला रहस्यमयी वीडियो

पुलिस की जांच के दौरान मृतक जतिन के मोबाइल से एक चौंकाने वाला वीडियो बरामद हुआ है, जो घटना से कुछ समय पहले ही रिकॉर्ड किया गया था. इस 1 मिनट 4 सेकंड के वीडियो में जतिन अपना स्टडी रूम दिखाते हुए कहता है कि वह आज कुछ अलग करने की सोच रहा है. सबसे हैरानी की बात यह है कि उसने वीडियो में साफ तौर पर कहा है कि उस पर परीक्षा का कोई दबाव नहीं है और उसके पिता हमेशा उसे तनाव न लेने की सलाह देते थे. जतिन ने वीडियो में यह भी कहा है कि अगर वह अपनी परीक्षा में सफल हुआ, तो लोग यह वीडियो देखेंगे.

घटना से पहले सब सामान्य था

मृतक जतिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसके पिता एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं. परिवार के बेहद करीबी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि बच्चे पर कभी भी परीक्षा को लेकर कोई दबाव नहीं दिखाई दिया था. परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भी जतिन अपने दादा से सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था और परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपनी पढ़ाई में जुट गया था. अगली सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे, तो वहां का खौफनाक दृश्य देखकर उनके पूरी तरह से होश उड़ गए.

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है. इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस का कहना है, 'युवक द्वारा सुसाइड करने से पूर्व एक वीडियो बनाई गई थी, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.' पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस संबंध में अन्य सभी तथ्यों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल पुलिस ने जतिन का मोबाइल जब्त कर लिया है और हर पहलू से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है.