Maulana Shoaib Arrested: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक मौलाना ने बाजार आए एक युवक और युवती को रोककर उनके साथ गाली-गलौज की. साथ ही उसने युवती पर हाथ उठाने की कोशिश भी की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को सलाखों के पीछे भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
बीच चौराहे पर मौलाना की गुंडागर्दी
मामला बरेली के नैनीताल हाईवे स्थित जादापुर गांव के पास का है. यहां अनिल नाम का एक युवक अपनी एक परिचित मुस्लिम युवती के साथ एक्टिवा पर बाजार में सामान खरीदने गया था. युवती बुर्के में थी जिसे देखकर वहां मौजूद मौलाना शोएब भड़क गया. मौलाना को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि मुस्लिम समाज की लड़की किसी दूसरे धर्म के युवक के साथ घूम रही है. उसने बीच सड़क पर उन्हें रोका और लड़की को डांटते हुए विवाद शुरू कर दिया.
पुलिस की सख्ती देख गिड़गिड़ाने लगा मौलाना
वायरल वीडियो और पुलिस जांच में इस घटना की पूरी हकीकत सामने आई है. मौलाना शोएब ने न केवल अनिल और युवती के साथ बदतमीजी की बल्कि उन पर हाथ उठाने का प्रयास भी किया. अनिल की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया. जैसे ही पुलिस ने मौलाना शोएब को हिरासत में लिया उसके तेवर ठंडे पड़ ग. जो मौलाना सड़क पर युवती को डरा रहा था वह थाने में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा कि 'ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.'
माहौल बिगाड़ने की साजिश
पुलिस का मानना है कि मौलाना इस घटना का वीडियो बनाकर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहता था और एक खास समुदाय की युवतियों में डर का माहौल पैदा करना चाहता था. बरेली पुलिस के अनुसार, वादी अनिल की शिकायत पर आरोपी शोएब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. वीडियो में दिख रहे अन्य अज्ञात व्यक्तियों की भी शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









