Bareilly Crime News: बरेली अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शीशगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना शीशगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राठी अपनी टीम के साथ करीमगंज रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे पेड़ों के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली जिसमें उसके पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम वाहिद उम्र लगभग 40 वर्ष और निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना शीशगढ़ बताया. पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाना शीशगढ़ लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी वाहिद आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं. इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राठी, हेड कांस्टेबल साजिद कुमार, कांस्टेबल अरुण पुनिया तथा कांस्टेबल पंकज धनकड़ शामिल रहे. इंस्पेक्टर शीशगढ़ हरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









