बरेली में अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को पड़ गया काफी भारी, पति और प्रेमिका ने किया उसका ये हाल

Bareilly News: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया. आरोप है कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और उसकी सहेली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

UP News

Newzo

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 06:54 PM)

follow google news

Bareilly News: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया. आरोप है कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और उसकी सहेली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति के थाना बारादरी क्षेत्र की एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध चल रहे थे. करीब एक माह पहले इस बात का पता चलने पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी द्वारा विरोध करने पर पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था.

बताया जाता है कि घटना वाले दिन पीड़िता अपनी सहेली के घर समझौते और बातचीत के लिए गई थी. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे आरोपी पति अपनी प्रेमिका के साथ वहां पहुंच गया और घर में घुसकर पत्नी और उसकी सहेली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

प्रेमिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
मारपीट के दौरान जब सहेली के पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया. हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया. घटना के बाद पीड़िता ने थाना इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.