Bareilly Mirganj land dispute: जिले की मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी एक महिला ने अपने दिवगंत पति की कृषि भूमि पर विरासत दर्ज कराने के लिए स्थानीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है.
ADVERTISEMENT
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खजुरिया (परगना शाही, तहसील मीरगंज) की रहने वाली पुष्पा देवी के पति वेदराम की मृत्यु 3 मार्च 2025 को हो गई थी. वेदराम गांव की विभिन्न गाटा संख्याओं 473, 214 और 358 ख में सह-खातेदार थे. पति की मृत्यु के बाद उनकी कृषि भूमि पर उत्तराधिकार दर्ज कराने की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है.
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि मृतक के पीछे केवल दो ही वैध वारिस हैं- स्वयं पत्नी पुष्पा देवी और उनकी तीन वर्षीय नाबालिग पुत्री काव्या. इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा अब तक विरासत दर्ज नहीं की गई है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
महिला ने सांसद से हस्तक्षेप करते हुए मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द भूमि अभिलेखों में उनका और उनकी पुत्री का नाम दर्ज कराया जाए. जानकारी के अनुसार, करीब एक साल से भटक रही है.
आवेदन के साथ पीड़िता ने मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी तथा आधार कार्ड की प्रतियां भी संलग्न की हैं. पजिसमें प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की अपेक्षा जताई गई है. अब देखना है कि दिव्यांत विधवा की शिकायत को प्रशासन कितना जल्दी सुनता है.
ADVERTISEMENT









