Bareilly Dowry Scandal: बरेली में दहेज का दानव! 55 लाख खर्च के बाद भी 20 लाख की मांग, शादी से किया इनकार

Dowry Case Bareilly: बरेली के देवरनियां में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टूटने का मामला सामने आया है. सगाई में 55 लाख खर्च करने के बाद भी अतिरिक्त 20 लाख न मिलने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया. पुलिस ने आठ पर मुकदमा दर्ज किया.

Bareilly News

Newzo

• 07:18 PM • 24 Apr 2026

follow google news

Dowry Case Bareilly: बरेली जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित पिता सगीर अहमद ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी इरम की सगाई तिलियापुर निवासी तौफीक खान के साथ तय की थी और इस दौरान अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए.इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित के अनुसार, सगाई में 20 लाख रुपये नकद, पांच स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, एक कार, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान दिया गया. इतना सब देने के बाद भी आरोपियों ने शादी से ठीक पहले 20 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग रख दी. जब पीड़ित पक्ष ने असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया.

इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी गई. मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए एक फर्जी समझौतानामा तैयार कर लिया और उसे विभिन्न जगहों पर पेश कर मुकदमे को खत्म कराने की कोशिश की.

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.