Bareilly News: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा, अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ साप्ताहिक बाजार के पास घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया.
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राशिद (करीब 30 वर्ष), पुत्र रियासत, निवासी मोहल्ला खानपुरा, कस्बा व थाना मीरगंज के रूप में हुई है. तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ थाना मीरगंज में पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 166/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अंकुर सिरोही शामिल रहे.
ADVERTISEMENT









