बरेली में मुस्कान के प्यार के खातिर विनय बन गया था इमरान, शादी के 4 साल बाद अब हुआ ये हाल!

Bareilly News: बरेली में प्यार के लिए धर्म बदलकर विनय से इमरान बने युवक ने शादी के चार साल बाद जान दे दी. पत्नी से दिन-रात ऑटो चलाने को लेकर अक्सर विवाद होता था. मौत से पहले उसने मां से अपनी बड़ी गलती का जिक्र किया था.

Bareilly News

कृष्ण गोपाल यादव

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 06:46 PM)

follow google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां विनय नाम का एक लड़का मुस्कान नाम की एक मुस्लिम लड़की के प्यार में अपना धर्म परिवर्तन कर इमरान बन गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. फिर दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिताने लगे. लेकिन शायद उनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई. दोनों के बीच झगड़े होने लगे. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई. रोज-रोज के इस झगड़े से परेशान होकर मुस्कान कुछ दिनों के लिए मायके चली गई. लेकिन तब उसने गलती से भी नहीं सोचा होगा कि जब वह वापस लौटकर घर आएगी तो इमरान उसे नहीं मिलेगा. पत्नी के मायके जाते ही इमरान ने अपनी जान दे दी.  ऐसे में पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच चल रहे विवाद की असली कहानी भी सामने आ गई है.

यह भी पढ़ें...

प्यार के लिए विनय से बन गया इमरान

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के रहने वाले विनय ने 4 साल पहले मुस्लिम युवती मुस्कान से प्रेम विवाह किया था. शादी के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया और अपना नाम इमरान रख लिया. विवाह के बाद दंपती कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में किराए के मकान में रहने लगे. इस दौरान उनके घर दो बेटियों का जन्म भी हुआ.

दिन रात ऑटो चलाने को लेकर होने लगा था झगड़ा

परिवार के भरण-पोषण के लिए इमरान दिन-रात मेहनत करता था. वह दिन के साथ-साथ रात में भी ऑटो चलाता था ताकि अपनी बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए पैसे जोड़ सके. हालांकि उसकी पत्नी मुस्कान को रात में उसका काम पर जाना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में कहासुनी होती रहती थी.

शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई और मुस्कान अपने मायके चली गई.  देर रात जब मुस्कान ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद मिला. जब वह वापस कमरे पर पहुंची तो उसने इमरान को फंदे से लटका पाया. मौत से पहले इमरान ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए कहा था कि उसने मुस्कान के लिए धर्म बदलकर बहुत बड़ी गलती कर दी है.

परिवार ने मोड़ लिया मुंह

धर्म परिवर्तन के बाद से ही विनय के परिवार ने उससे दूरियां बना ली थीं. घटना के बाद उसका भाई तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा. लेकिन मां ने साफ कर दिया कि अब उनका अपने बेटे से कोई लेना-देना नहीं है. आखिरकार मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ इमरान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.