Bareilly Crime News: बरेली में विकलांग फल विक्रेता से मारपीट, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Bareilly shocking assault incident: बरेली के देवरनिया में एक विकलांग फल विक्रेता के साथ दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट की. पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी मिलने से क्षेत्र में तनाव है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

Bareilly News

Newzo

• 07:12 PM • 24 Apr 2026

follow google news

Bareilly shocking assault incident: बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में एक विकलांग फल विक्रेता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिरार अहमद (पुत्र मोहम्मद हसन), जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं और फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, की दुकान के सामने ही सुल्तान और इस्लाम नामक दो युवक अपनी दुकान चलाते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी.

पीड़ित के अनुसार, जब वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की. पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह काफी भयभीत हो गए.

घटना के बाद जिरार अहमद ने तुरंत देवरनिया थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.