Bareilly Crime News: बरेली में पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल; पुलिस जांच में जुटी

Bareilly News: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को मिलने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Newzo

• 04:38 PM • 11 Apr 2026

follow google news

Bareilly News: बरेली थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम ठिरिया निजावत खां में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ट्रक मैकेनिक का काम करने वाले दोनों भाइयों को मिलने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित सोहेल पुत्र फिरासत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने ममेरे भाई रेहान के साथ ट्रक मैकेनिक का काम करता है. कुछ समय पहले दोनों गुजरात के मूरखी शहर में काम करते थे, जहां उनकी पहचान शाकिर नाम के व्यक्ति से हुई थी. काम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोप है कि शाकिर तभी से उनसे रंजिश मानने लगा था.

मिलने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 5 बजे शाकिर ने फोन कर सोहेल को मिलने के लिए वार्ड नंबर 8, ठिरिया निजावत खां बुलाया. सोहेल अपने भाई रेहान के साथ वहां पहुंचा तो शाकिर अपने साथी शाहजिल और अन्य अज्ञात लोगों के साथ पहले से मौजूद था. आरोपियों ने घेरकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो चुके थे. घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. सोहेल की तहरीर पर थाना कैंट पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.