Barabanki News: बाराबंकी में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के कुल 1,50,198 रुपये वापस कराए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित रूप से की गई.
ADVERTISEMENT
पहले मामले में थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम गोण्डिया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसके मोबाइल में संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया और उसके खाते से 99,998.98 रुपये की धोखाधड़ी कर ली.
1,50,198 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई
दूसरे मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के पैसार देहात निवासी एक अन्य व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने स्वयं को अधिकारी बताकर डराया-धमकाया और 50,200 रुपये ट्रांसफर करा लिए. दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की. इसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि 1,50,198 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस करा दी गई.
पूरी साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक बृजेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक संजीव कुमार यादव (प्रभारी साइबर थाना), उपनिरीक्षक इफ़लाक अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल नीरज यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, आरक्षी सुधाकर सिंह भदौरिया, पंकज सिंह, राजन यादव, अभिषेक चपराना, अंकित कुमार और अंकुश चौधरी सहित पूरी साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें तथा खुद को अधिकारी बताकर डराने-धमकाने वाले कॉल से सतर्क रहें. साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके.
ADVERTISEMENT









