Barabanki News: बाराबंकी तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत हथोईया, में रविवार को उस समय गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब PCS में असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) पद पर चयनित गांव के होनहार सपूत कौटिल्य निशांत शुक्ला के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया.
ADVERTISEMENT
कौटिल्य निशांत शुक्ला, जो कि डॉ. कौशल किशोर शुक्ला के सुपुत्र हैं, अपने गांव पहुंचने से पूर्व विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बीच पहुंचे.गांव आगमन पर उन्होंने सती माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट विद्यालय हथोइया में किया गया, जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ.मंच संचालन दिनेश पांडेय एवं डॉ. देवेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया.समारोह में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा गांव उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शरद कुमार अवस्थी रहे। विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी अंगद कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज प्रतिनिधि शेखर हरायन, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, अजीत सिंह, जिला अध्यक्ष महिला रामेश्वरी त्रिवेदी, चेयरमैन रामनगर रामशरण पाठक, जिला पंचायत सदस्य प्रवेश शुक्ला, प्रोफेसर के.के. शुक्ला, कृष्ण कुमार शुक्ला, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.
इस अवसर पर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं आज अपने परिश्रम और लगन से नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। कौटिल्य निशांत शुक्ला की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है.” उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं.
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने कौटिल्य निशांत शुक्ला को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे क्षेत्र में हर्ष, गर्व और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.
ADVERTISEMENT









