Barabanki Transport Action: बाराबंकी: डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने स्कूल वाहनों का किया निरीक्षण, बिना परमिट और फिटनेस वाले 4 वाहन सीज; 10 का हुआ चालान

Barabanki News: बाराबंकी में परिवहन विभाग के विशेष अभियान के तहत अयोध्या मंडल की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा का औचक निरीक्षण किया. उप परिवहन आयुक्त ने पायनियर और रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के वाहनों की फिटनेस और जीपीएस जांचने के निर्देश दिए.

Barabanki News

Newzo

• 07:29 PM • 07 Apr 2026

follow google news

Barabanki News: बाराबंकी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी और मोटर वाहन निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव की संयुक्त टीम ने जनपद के पायनियर पब्लिक स्कूल और रानी लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान उप परिवहन आयुक्त ने मोटर वाहन निरीक्षक के साथ मिलकर स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक का लाइसेंस और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की सघन जांच की.उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दस्तावेज, चालक का लाइसेंस, पुलिस सत्यापन, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं का विवरण यूपी इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाए. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

चेकिंग के दौरान यात्री मालकर अधिकारी ने 2 बिना परमिट और 2 बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहनों को थाने में निरुद्ध किया, जबकि अन्य मामलों में 10 वाहनों के चालान किए. एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा दृष्टि से वर्ष 2025 में 56 और वर्ष 2026 में 23 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं.