बाराबंकी जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाएं और उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार द्वारा उचित मानदेय प्रदान किया जाए.
ADVERTISEMENT
इसके अलावा, गरीब, असहाय और अनाथ बच्चों के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई से संबंधित सभी खर्च जैसे- फीस, ड्रेस और किताबें सरकार द्वारा वहन करने की मांग की गई. प्राइवेट स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने और खंड शिक्षा अधिकारियों के संरक्षण में लंबे समय से चल रहे अमान्य विद्यालयों को या तो आसान प्रक्रिया के तहत मान्यता देने या फिर उच्च स्तरीय जांच कराकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई.
चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने बताया कि इसी विषय में एक ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी भेजा जाएगा. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सिंह, मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो, जिला प्रमुख महासचिव चांदनी बानो, नवाबगंज तहसील सचिव राम जी दीक्षित, देवा ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोरथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ADVERTISEMENT









