UP Weather Update: यूपी में 5 अप्रैल को होगी डेंजर बारिश... इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

यूपी तक

04 Apr 2026 (अपडेटेड: 04 Apr 2026, 05:12 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. भीषण गर्मी के बीच IMD ने 5 अप्रैल को गोरखपुर, आजमगढ़ और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. भीषण गर्मी और तपिश के बीच कुदरत ने करवट बदली है, लेकिन यह राहत अब आफत में बदलती दिख रही है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल के लिए एक चेतावनी जारी की है, जिसमें पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में.

तेज हवाओं के साथ गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 5 अप्रैल को इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चल सकती हैं, जिसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होगी. इस मौसमी बदलाव के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को लू और तपिश से तो राहत मिलेगी, लेकिन बिजली गिरने की आशंका जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकती है.