CBSE Result 2026 Update: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड की नई व्यवस्था के चलते बदल सकता है शेड्यूल

CBSE Result 2026: CBSE Result 2026 जल्द जारी हो सकता है. 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल में घोषित होने की संभावना है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

यूपी तक

04 Apr 2026 (अपडेटेड: 04 Apr 2026, 04:40 PM)

follow google news

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आ सकती है. इस साल CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले के मुकाबले जल्दी यानी अप्रैल के में जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन नई परीक्षा व्यवस्था लागू होने के कारण रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. छात्र और अभिभावक लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और किसी भी समय आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

नई परीक्षा व्यवस्था के कारण बदल सकता है रिजल्ट का समय

इस साल CBSE ने परीक्षा प्रणाली में जरूरी बदलाव करते हुए कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने मार्क्स में सुधार करने का अतिरिक्त अवसर देने की नई व्यवस्था लागू की है. साल 2026 से छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने मार्क्स सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे. यह दूसरी परीक्षा मई महीने में आयोजित किए जाने की योजना है. ऐसे में बोर्ड को मुख्य परीक्षा के परिणाम समय से पहले जारी करने की जरूरत होगी ताकि छात्रों को दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करने और तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल सके. इसी कारण इस बार रिजल्ट सामान्य समय से पहले घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

पिछले वर्ष मई में जारी हुआ था रिजल्ट

अगर पिछले सालों के पैटर्न पर नजर डालें तो साल 2025 में CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था. लेकिन इस साल नई परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण परिणाम जारी करने की समय-सीमा में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल बोर्ड ने किसी भी डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे नियमित रूप स आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

43 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE बोर्ड परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाली हैं. इस साल देशभर में 43 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया. इनमें लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और करीब 18.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं के शामिल रहे. देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया.

इन वेबसाइट और प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम को कई आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देख सकेंगे. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे. इन प्लेटफॉर्म पर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भविष्य में दस्तावेज सुरक्षित रखना आसान होगा.

रिजल्ट देखने से पहले रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

रिजल्ट जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को पहले से अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए. इसमें रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी पिन शामिल होता है. इन जानकारियों को सही तरीके से दर्ज करने के बाद ही छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

ऐसे आसानी से चेक कर सकेंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 

इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. 

लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी. 

इसके बाद जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन दबाना होगा. 

कुछ ही सेकंड में रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड या प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

मार्कशीट में दी गई जानकारी को जरूर जांचें

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए. इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास या फल का स्टेटस शामिल होता है. यदि मार्कशीट में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत अपने स्कूल या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी होता है, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके.

छात्रों को दी गई अहम सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें. रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्र DigiLocker और UMANG जैसे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर सकते हैं. इससे रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मौत के बाद बेटी स्मृता ने अधिकारीयों पर लगाए ये तीन बड़े आरोप, तो DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कह दी ये बात