37 SDM, 17 DSP और 196 असिस्टेंट कमिश्नर का सिलेक्शन... नेहा पंचाल बनीं UPPCS टॉपर, टॉप-10 में 6 लड़कियों का नाम शामिल

UPPCS Topper Neha Panchal: UPPCS-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी. नेहा पंचाल ने किया टॉप. अनन्या त्रिवेदी दूसरे स्थान पर।. टॉप-10 में 6 लड़कियां शामिल. परीक्षा में 932 अभ्यर्थी सफल. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.

UPPCS Topper Neha Panchal

आनंद राज

30 Mar 2026 (अपडेटेड: 30 Mar 2026, 10:54 AM)

follow google news

UPPCS Topper Neha Panchal: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार देर रात PCS परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया. इस बार नेहा पंचाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है. वहीं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं. खास बात यह है कि मेधावियों की टॉप-10 सूची में 6 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. 
एसडीएम और डीएसपी के पदों पर चयन

यह भी पढ़ें...

37 SDM, 17 DSP और 196 असिस्टेंट कमिश्नर का सिलेक्शन

बता दें कि कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) शामिल हैं. हालांकि आयोग ने आधिकारिक तौर पर टॉपर्स के जिलों की डिटेल लिस्ट शेयर नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज और पूर्वांचल के अभ्यर्थियों में इस रिजल्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.


UPPCS-2024 की चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रही. आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रीलिम्स मार्च 2025 में परिणाम आया जिसमें 5.76 लाख आवेदकों में से 15,066 मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हुए. 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित मेंन्स परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए. 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का मौका मिला  जिनमें से 2698 उपस्थित रहे. योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण व्यवस्थाधिकारी (1) और व्यवस्थापक (14) के कुल 15 पद रिक्त रह गए हैं.