Nanad-Bhabhi Selection UPPCS: UPPCS की परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही प्रयागराज की एक ननद-भाभी की जोड़ी चर्चा में आ गई. दोनों ने साल 2024 में हुए UPPCS की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल करके हर किसी को चौंका दिया है. ननद-भाभी की जिस जोड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही उनका नाम आकृति और श्रेया है. ननद आकृति और भाभी श्रेया दोनों अफसर बनने का सपना देख रही थीं. लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि किस्मत दोनों की सफलता की कहानी एक साथ लिख रही है. फिलहाल दोनों की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है. हर कोई ननद-भाभी की इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है.
ADVERTISEMENT
शादी के बाद भी नहीं रुका बहू का सफर
परिवार की बहू श्रेया शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो शादी के बाद भी सपनों को उड़ान दी जा सकती है. लखनऊ के फेमस लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से स्कूली शिक्षा और IET लखनऊ से इंजीनियरिंग करने वाली श्रेया बेंगलुरु में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी शादी साल 2025 में हुई थी.लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अब उनका चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है.
श्रेया की ननद भी बनीं DySP
उसी घर की बेटी और श्रेया की ननद आकृति शुक्ला ने भी शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी (DySP) का पद हासिल किया है.आकृति की शुरूआती शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट और उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई . आकृति की इस सफलता ने उनके परिवार के गौरव को दोगुना कर दिया है.
आकृति के पिता PCDA पेंशन कार्यालय से रिटायर्ड सीनियर ऑडिटर हैं और माता एक सफल गृहिणी हैं. परिवार में पहले से ही प्रशासनिक सेवाओं का माहौल रहा है.आकृति के बड़े पिताजी शेषधर शुक्ल (रिटायर्ड अपर श्रमायुक्त, कानपुर) और के.के. शुक्ला (रिटायर्ड सहायक आयुक्त स्टाम्प) बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं.
ADVERTISEMENT









