Barabanki News: बाराबंकी में DM ने खुद काटा गेहूं, बोले- क्रॉप कटिंग से तय होगी MSP और किसानों की आय

Barabanki News Today:  बाराबंकी के नवाबगंज तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया और खुद फसल काटकर प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से क्रॉप कटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Newzo

• 04:27 PM • 02 Apr 2026

follow google news

Barabanki News Today: बाराबंकी जिलाधिकारी ने तहसील नवाबगंज के ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल के अंतर्गत गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने गेहूं भी काटा, यह निरीक्षण आज लगभग 1 बजे किया. जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग को निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक और वास्तविक आंकलन प्राप्त होता है, जो कृषि से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करता है. यह प्रक्रिया फसल बीमा दावों के निपटान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से जुड़े निर्णय और कृषि नीति निर्धारण के लिए विश्वसनीय आधार प्रदान करती है. 

इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण करना संभव होता है, जिससे किसानों को मार्गदर्शन और संसाधनों की योजना बनाकर उनकी आय बढ़ाने में सहायता मिलती है.

जिलाधिकारी ने अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग कार्य को इसी तरह निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.